Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: युवक पर जानलेवा हमला, नगदी सोने की चैन छीन ले गए

India-1stNews




गंगाशहर: युवक पर जानलेवा हमला, नगदी सोने की चैन छीन ले गए


बीकानेर। जान से मारने की नीयत से हमला कर सोने की चेन व नकदी छीन ले जाने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला किसमीदेसर भैरुजी मंदिर के पास रहने वाले झंवरलाल ने किसमीदेसर निवासी जितेन्द्र पुत्र मेघराज, नवरतन पुत्र मेघराज, लालचंद पुत्र काशीराम, नवीन पुत्र कालुराम, चिंटु पुत्र शांतिलाल, कैलाश पुत्र हरिशचंद व मेघराज पुत्र हड़मानाराम के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना 22 जनवरी को गणेशजी मंदिर के पास किसमीदेसर की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पुत्र जगदीश को जान से मारने की नीयत से हमला किया। जिससे उसके पुत्र के सिर व मुंह और अन्य जगह पर चोटें आई। उसके गले से सोने की चेन, सात-आठ हजार रुपए छीन ले गये। परिवादी ने बताया कि उसके पुत्र का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement