Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पीबीएम अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के बीच भिड़ंत

India-1stNews




पीबीएम अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के बीच भिड़ंत

बीकानेर। जनाना अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के बीच भिड़ंत हो गई है। जानकारी के अनुसार पीबीएम अस्पताल के पीडियाट्रिक के एम टू वार्ड में किसी बात को लेकर प्रेसिडेंट डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ के बीच बहस हो गई। मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सभी नर्सिंग कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। रेजिडेंट डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ के विवाद के चलते पीबीएम अस्पताल में मरीज परेशान होते रहे। इसके बाद सभी नर्सिंग स्टाफ मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के आफिस के आगे जमा हो गए। नर्सिंग स्टाफ ने प्रिंसिपल से नर्सिंग स्टाफ के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जताई। नर्सिंग कर्मियों ने आरोप लगाया कि रेजिडेंट डॉक्टर आए दिन नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर गुंजन सोनी ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562