Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बस में यात्री मृत अवस्था में मिला

India-1stNews




बीकानेर: बस में यात्री मृत अवस्था में मिला

बीकानेर। बीकानेर के दीपक ट्रैवेल्स की बस में यात्री मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान हूणताराम पुत्र शेराराम उम्र 45 वर्ष , निवासी- केलनिया, पल्लू सरदारशहर के रूप में हुई है। मिली सूचना के आधार पर यह मार्बल का काम करता था जो कि दिल्ली से सरदारशहर आने हेतु बस में यात्रा कर रहा था। सरदारशहर में नहीं उतर सका । उक्त बस जब बीकानेर पहुँची तब गाड़ी से सारी सवारिया उतारने के बाद पता चला कि यह युवक पहली सीट पर सोया हूवा था । 

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोएब भाई ज़ाकिर अपनी एम्बुलेंस के साथ असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड्गावत , मो जुनैद ख़ान, ताहिर हुसैन ,अब्दुल सत्तार आदि मौक़े पर पहुँचे। 

संबंधित थाना को सूचना दी गई  और पुलिस की निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल की मेडिसन केजोल्टी में लाया गया जहा डॉक्टरी मुआयेना करवा कर शव को मोर्चरी में रखवाया ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement