Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

India-1stNews





अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूणकरणसर के शुभोलाई निवासी मदनलाल पुत्र केशरराम पेमासर स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था । कल देर रात मदनलाल अपने मामा के बेटे के रामेश्वर के साथ बाइक पर बीकानेर से पेमासर जा रहा था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी,सडक़ हादसे में मदनलाल, रामेश्वर गंभीर रूप से घायलहो गए।आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मदनलाल ने दम तोड़ दिया। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल रामेश्वर का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।बीछवाल थाना पुलिस ने इस सड़क हादसे में मृतक मदनलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562