Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: झपटमार गैंग का आतंक, राहगीर के हाथ से छीन ले गए मोबाइल

India-1stNews




बीकानेर: झपटमार गैंग का आतंक, राहगीर के हाथ से छीन ले गए मोबाइल


बीकानेर में लगातार नकाबपोश झपटमार गैंग अपराध को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे रहे है। बीते दिनों बीके स्कूल के पास से एक व्यक्ति से मोबाइल छिनने की घटना होने के बाद बीकानेर में आज फिर बाइक पर सवार नकाबपोश दो युवकों ने एक राहगीर के हाथ से पलक झपकते ही मोबाइल छीन लिया और मौके से रफूचक्कर हो गए।

आज दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास पूगल रोड स्थित शनिश्चरा मंदिर के पास मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी विजय कुमार बिस्सा पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी पीछे से दो बाइक सवार युवक आए और बिस्सा के हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से वहा मौजूद लोग भी भौचक्के रह गए। इस मामले को लेकर परिवादी विजय कुमार बिस्सा ने थाने में परिवाद सौप दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562