Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: पिता ने लगाई फाँसी, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

India-1stNews




गंगाशहर: पिता ने लगाई फाँसी, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप




गंगाशहर थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने शनिवार को सुबह घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला पारिवारीक प्रताड़ना का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र के आशीष नगर निवासी गणेश रावल ने थाना में लिखित में परिवाद दिया है कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी पत्नी कांता, उसकी माता व उसके पिता कुरड़ाराम ने उसके परिवार पर दबाव बनाना व उन्हें झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया था। जिससे मेरा पूरा परिवार मानसिक दबाव में जी रहा था। और इसी प्रताडना से आहत होकर मेरे पिताजी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने मामले में युवक की पत्नी कांता, ससुर कुरड़ाराम व उसकी पत्नी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 व 34 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच गंगाशहर थाना के सहायक उप निरीक्षण लाभुराम को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562