Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में दो पत्रकारों को जान से मारने का प्रयास, बाईक को अपनी गाड़ी से किया चकनाचूर

India-1stNews




बीकानेर में दो पत्रकारों को जान से मारने का प्रयास, बाईक को अपनी गाड़ी से किया चकनाचूर




बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में शुक्रवार की देर रात दो पत्रकारों को जान से मारने के प्रयास की घटना के समूचे मीडिया जगत को दहला दिया। जानकारी के अनुसार दैनिक भास्कर के पत्रकार अशोक सिंह राजपुरोहित और शैलेष अस्थाना शुक्रवार की रात ड्यूटी से ऑफ होने के बाद बाईक पर अपने घर की तरफ जा रहे थे,दोनो पत्रकार जब गर्वमेंट प्रेस  रोड़ से गुजर रहे थे तभी बेकाबू रफ्तार में आई लोडिंग टैक्सी ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी,इस दौरान दोनों पत्रकार बाल बाल बच गये। टैक्सी चालक को उलाहना देने पर उसने विकराल रूप धारण कर लिया सडक़ पर गिरी पत्रकारों की बाईक को अपनी गाड़ी से चकनाचूर कर दिया,इतना ही नहीं टैक्सी चालक ने पत्थरों से पत्रकारों पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिये दोनों पत्रकार एक मकान में घुस गये तो टैक्सी चालक ने मकान में पत्थर बरसाने शुरू कर दिये और सरेआम दोनों पत्रकारों को मार की दम लेने की धमकी दे डाली। करीब पन्द्रह मिनट चले इस संगीन घटनाक्रम के दौरान दोनों पत्रकारों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और पुलिस का कॉल किया,सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावार लोडिंग टैक्सी चालक अपनी गाड़ी मौके से भगा ले गया। बताया जाता है कि देर रात पुलिस ने लोडिंग टैक्सी समेत चालक को हिरासत में ले लिया और पीडि़त पत्रकारों की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562