Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शर्मनाक: आठ साल की बच्ची से रेप, पुलिस की अलग-अलग टीम लगी तलाश में, आखिर धरा गया

India-1stNews



शर्मनाक: आठ साल की बच्ची से रेप, पुलिस की अलग-अलग टीम लगी तलाश में, आखिर धरा गया

बीकानेर। आठ साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद से लड़का फरार है। बच्ची और उसके परिजन डरे-सहमे है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है। घटना बीकानेर के नापासर की है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने नापासर पुलिस टीम को लड़के को पकड़ने के लिए लगा दिया है। नापासर थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने मोहित नाम के युवक पर शक जताते हुए पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागा लड़का
पुलिस लड़के के घर पहुंची लेकिन वह भाग गया। उसकी तलाश शुरू की। घटना की जानकारी पर एसपी तेजस्वनी गौतम भी नापासर थाना पहुंची। पुलिस टीम को गठित कर आरोपी की तलाश में लगाया। राजगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म कर फ़रार होने वाले आरोपी को राउंड अप कर नापासर पुलिस को सौंप दिया है।फ़िलाल खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562