Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अग्निवीरवायु भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी तक

India-1stNews




अग्निवीरवायु भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी तक


बीकानेर, 9 फरवरी‌। भारतीय वायुसेना में  अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदक 11 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत अग्निवीर वायु के लिए आवदेन के इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबन्धित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट http://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी 2024 से प्रातः 11 बजे से 11 फरवरी 2024 रात 11 बजे तक http://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

विंग कमांडर ने बताया कि अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच है, वह इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय मे गणित, भौतिक और अंग्रेजी, कला एवं वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार इस भर्ती के आवेदन के पात्र है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement