Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गुप्ता बने 2 साल बाद सभापति, बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

India-1stNews




गुप्ता बने 2 साल बाद सभापति, बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन





बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर के संविधान के मुताबिक सभापति के निर्वाचन हेतु सोमवार को आम सभा   कॉन्फ्रेंस हॉल, नई कोर्ट परिसर में आहुत की गई। आम सभा का सभापतित्त्व गणेश चौधरी, एडवोकेट ने किया। आम सभा प्रारम्भ कर बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष रघूवीर सिंह राठौड़ ने  आम सभा के सभापति से निवेदन किया की वे कार्यवाही प्रारम्भ करें, जिस पर सभापति चौधरी के द्वारा बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति के पद हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये, जिस पर आमसभा में सर्वसम्मति से आर.के. दास गुप्ता, एडवोकेट का सभापति हेतु नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका अनुमोदन कुंवर कुन्दन व्यास व सुरेन्द्र पाल शर्मा, एडवोकेट ने किया। अन्य किसी भी सदस्य हेतु कोई प्रस्ताव नहीं आने पर आज की आम सभा के सभापति चौधरी के द्वारा आर. के. दास गुप्ता, एडवोकेट को बार एसोसिएशन, बीकानेर का वर्ष 2023-2024 हेतु निर्विरोध सभापति घोषित किया एवं आर. के. दास गुप्ता को सभापति के पद पर आसीन करवाया। आर.के.दास गुप्ता ने बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति निर्वाचित होने पर सभी मौजूद सदस्यगण का आभार व्यक्त किया। वही आर.के.दास गुप्ता का बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति बनने पर गंगानगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चावला, पूर्व अध्यक्ष इन्द्रजीत बिश्नोई, ओम रावल, नीरज युवराज सिंह द्वारा गंगानगर बार एसोसिएशन, की ओर से सम्मान किया गया वहीं प्रथम बार बीकानेर आगमन पर बार एसोसिएशन, बीकानेर की ओर से गंगानगर बार अध्यक्ष विजय चावला, पूर्व अध्यक्ष इन्द्रजीत बिश्नोई, ओम रावल, नीरज युवराज सिंह का साफा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

आम सभा बैठक में अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़, सचिव भंवरलाल बिश्नोई, बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, रविकान्त वर्मा, मुमताज अली भाटी, अजय कुमार पुरोहित, विवेक शर्मा, सत्यपाल साहु, सुरेश चन्द्र व्यास, बिहारी सिंह राठौड़, शिवचन्द भोजक, धन्नेसिंह, किशन सांखला,  कमलनारायण पुरोहित, जगदीश सेवग,अनिल सोनी, उमेश जांगिड़, राजेश श्रीवास्तव, मनोज भादाणी,  रवैल भारतीय, सुमित डूडी, नवनीत नारायण व्यास, विजयपाल चौधरी, फूलचन्द चौधरी, जगदीश शर्मा, अक्षयचन्द गोदारा, नन्द किशोर राठी, ओमप्रकाश यादव, बृजरतन व्यास, बच्छराज कोठारी, रतनसिंह राठौड़, अनवर अली सैय्यद, राजकुमारी पुरोहित, रूपेन्द्र सिंह राठौड़, रवि भाटी, हनुमान सिंह राजपुरोहित, हनुमान बिश्नोई, प्रेम बिश्नोई, मांगीलाल बिश्नोई, नरेन्द्र धारणिया, मनोज कामरा, आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement