Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अवैध पिस्तौल सहित 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: अवैध पिस्तौल सहित 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बीकानेर। जिला पुलिस अवैध हथियार रखने वालों पर भले ही शिकंजा कसती जा रही है। फिर भी जिले में अवैध हथियारों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी पता इस बात से भी चलता है कि आएं दिन कोई न कोई युवक अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाता है। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर शिव मंदिर के पास अवैध पिस्तौल सहित जा रहे रामपुरा बस्ती गली नं एक निवासी 21 वर्षीय निखिल नायक को पकड़ा है। जिसके तहत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। निखिल को पकड़ने वाली टीम में हैड कानि अब्दुल सतार,सवाई सिंह,कानि मनोज कुमार व संजय शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562