Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आपसी रंजिश में लोहे के सरिए और डंडे से किया हमला, युवक की मौत, दो गिरफ्तार

India-1stNews




आपसी रंजिश में लोहे के सरिए और डंडे से की मारपीट, युवक की मौत, दो गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा की जसरासर पुलिस ने एक हत्या के मामले में दो आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी रंजिश को लेकर साजनवासी निवासी मुनीराम भादू की हत्या की थी।

जसरासर थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया- 24 फरवरी को साजनवासी निवासी प्रेमचंद ने बताया कि मुन्नीराम उनके ताऊ का बेटा था। गांव के बाबूलाल और सुरजा राम का परिवार मुन्नीराम से रंजिश रखते हैं। आरोपी पहले भी मुन्नीराम को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। 23 फरवरी को प्रेमचंद और मुन्नीराम मोटर साइकिल लेकर खेत से घर की तरफ आ रहे थे।

उसी दौरान बाबूलाल, कपिल, अशोक, राकेश, सुरजाराम और दिनेश ने मोटर साइकिल को रुकवाकर लोहे की पाइप, लाठियों और सरियों से मुन्नीराम के साथ मारपीट की और फरार हो गए। इसके बाद प्रेमचंद्र मुनीराम को पीबीएम अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रेमचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नागौर, बीकानेर, नोखा में छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नागौर से साजनवासी निवासी कपिल देव और दिनेश थालोड गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इन दोनों से बाकी आरोपियों की पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों को दस्तयाब करने के प्रयास किए जा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562