Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पीपीएल सीजन प्रथम के ऑक्शन में दामोदर सबसे महंगे बिके, प्रतियोगिता का आगाज 24 से

India-1stNews




पीपीएल सीजन प्रथम के ऑक्शन में दामोदर सबसे महंगे बिके, प्रतियोगिता का आगाज 24 से




बीकानेर। पुष्करणा सावे के साथ-साथ इन दिनों शहर में पीपीएल सीजन प्रथम की काफी चर्चा हो रही है। पुष्करणा फ्रेंड्स क्लब, बीकानेर के तत्वावधान में 24 फरवरी से शुरू हो रही पुष्करणा प्रीमियर लीग सीजन प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को ऑक्शन रखा गया।

आयोजक दिनेश पुरोहित, सुनील आचार्य, आदित्य कल्ला और राजेश ओझा ने बताया की कुल 208 खिलाड़ियों के लिए स्थानीय जनेश्वर भवन में सुबह 10 बजे से ऑक्शन शुरू हुआ जो सायं 7 बजे तक चला। ऑक्शन में 16 टीम ऑनर्स ने अपने ऑनर्स चॉइस प्लेयर के साथ ऑक्शन में हिस्सा लिया। ऑक्शन की शुरुवात राधिका ने टीम ऑनर्स और ऑनर्स चॉइस प्लेयर को तिलक लगाकर किया।

प्रत्येक खिलाड़ी के लिए जमकर बोली लगी। 208 खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से आयोजन समिति ने डायमंड, गोल्ड और सिल्वर कैटेगरी में विभाजित किया। प्रत्येक टीम ऑनर को 1.50 लाख पॉइंट्स दिए गए जिससे उन्हें अपनी टीम में 13 खिलाड़ियों को खरीदना था।

ऑक्शन में हरफनमौला खिलाड़ी व डायमंड कैटेगरी के दामोदर पुरोहित सर्वाधिक 77 हजार पॉइंट्स में बिके, दामोदर के लिए सभी 16 टीमों के ऑनर्स ने जमकर बोली लगाई। आखिरकार रॉयल बिग्गा ने दामोदर को खरीदकर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

ऑक्शन में सुभम जोशी 59, पवन व्यास 48 व शिवम 46 पॉइंट्स में बिके। आयोजकों ने बताया अमरावती, कोलकाता, रायपुर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर सहित अलग अलग शहरों से इस प्रतियोगिता में पुष्करणा समाज के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद राशि के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। ऑक्शन में आयोजन समिति ने सभी 16 टीम ऑनर्स को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में ये 16 टीमें हिस्सा लेंगी :- रघुनाथ अंचलेश्वर, रॉयल बिग्गा, सीरीन क्लासेज, 52 भैरुनाथ, माजीसा इलेवन, आशापुरा एंटरप्राइजेज, एस के एकेडमी, पुष्करणा वॉरियर्स, अयोध्या वॉरियर्स, एस पी एल, श्री द्वारिका, इम्मोटल राहुल, गुरुकृपा, एन वाई एस वॉरियर्स, शिव शक्ति, कल्पतरू इलेवन।


इस पूरे ऑक्शन का तकनीकी पक्ष तरुण आचार्य ने देखा। आचार्य दिन रात मेहनत कर यह वेब पैनल तैयार किया। 208 खिलाड़ियों के ऑनलाइन फॉर्म भरवाने से लेकर ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी तक डिजिटल और तकनीकी कार्य तरुण टेक थ्रोन ने किया।प्रतियोगिता धरणीधर खेल मैदान में आयोजित होगी। पीपीएल ऑक्शन कार्यक्रम का संचालन रोहित बोड़ा ने किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement