Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बैंक मैनेजर पर कूटरचित दस्तावेजों से 25 लाख रुपए गबन के आरोप

India-1stNews




बीकानेर: बैंक मैनेजर पर कूटरचित दस्तावेजों से 25 लाख रुपए गबन के आरोप

बीकानेर। तत्कालीन बैंक मैनेजर पर कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से 25 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए कोटगेट थाने में इस्तगासे की मार्फत मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंधक गोपाल चौधरी की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया है कि युवराज सिह बीका जो शाखा मे मैनेजर पद पर कार्यरत था । अपने कार्यकाल के दौरान बैंक के आन्तरिक खातों जीएल पीएल तथा एनपीए से अनुचित तरीके से छल करके कुटरचित दस्तावेज तैयार कर कम्प्यूटर ई-मेल के माध्यम से एडिट कर लाखों रुपये का अपने व अपने रिश्तेदारों के खातों मे अवैध, अनाधिकृत विधी विरुद्ध तरीके से खातों का प्रतिरोपण कर राशि हस्तांतरित कर गबन कर दिया युवराज सिह द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर बैक से पच्चीस लाख रुपये लगभग का गबन कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562