Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

एक बार फिर ऑफिस पहुंचे अधिकारी, 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस

India-1stNews




एक बार फिर ऑफिस पहुंचे अधिकारी, 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस

बीकानेर। राज्य के मुख्य सचिव के निर्देश पर बीकानेर के सरकारी ऑफिस में लेटलतीफ अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। जिला कलेक्टर के ऑफिस में पंद्रह कर्मचारियों के विलंब से पहुंचने के दो दिन बाद ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के ऑफिस में पच्चीस कर्मचारी नदारद मिले हैं। इन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देश पर गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के सभी अधीनस्थ कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान कुल 26 अधिकारी एवं कार्मिक कार्यालय में बिना पूर्व सूचना और अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण दल में मुख्य लेखाधिकारी डॉ पुष्पांजली श्रीमाली, बस्तीराम डिडेल, सुनील गहलोत आदि शामिल रहे। इन अधिकारियों ने ऑफिस में पहुंचकर रजिस्टर चैक किए तो कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी अनुपस्थित मिले। कुछ अधिकारियों ने फिल्ड में होने का बहाना किया। हालांकि सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस दिया जा रहा है। साथ ही भविष्य में समय पर उपस्थित होने के लिए पाबंद किया।

सभी ऑफिस में चलेगा अभियान

अब सभी सरकारी ऑफिस में ये अभियान जारी रहेगा। बीकानेर में शिक्षा निदेशालय, इंदिरा गांधी नहर विभाग, सिंचित क्षेत्र विकास विभाग सहित अनेक कार्यालयों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। यहां भी कलेक्टर के निर्देश पर औचक निरीक्षण हो सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक, जिला परिषद्, बीकानेर पंचायत समिति सहित अनेक कार्यालयों में कर्मचारियों के सीट पर नहीं बैठने की शिकायत है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement