Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रंधावा, डोटासरा और जूली 27 को आएंगे, शहर-जिला कांग्रेस एक्टिव मोड पर

India-1stNews




रंधावा, डोटासरा और जूली 27 को आएंगे, शहर-जिला कांग्रेस एक्टिव मोड पर




बीकानेर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आैर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के 27 फरवरी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शहर-जिला कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। तैयारियों के तहत ब्लॉक प्रभारी तय किए गए। प्रभारी देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने की।जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता हेतु नियुक्त प्रभारियों ने जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के निर्देश पर ब्लॉक के गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह जी रंधावा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह जी डोटासरा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जी जूली के बीकानेर आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर पहुंचने की अपील की,इस कड़ी में नापासर ब्लॉक के प्रभारी खेराज जी कसवां और महेन्द्र जी कूकना ने नापासर, शेरेरा, रानीसर, नोरंगदेसर, हेमेरा आदि गांवों में पहुंचकर कांग्रेस जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र की ब्लॉक,मण्डल और बूथ कार्यकारिणी, पीसीसी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण व कांग्रेसजनों को आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित कर कार्यक्रम में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562