Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नाबालिग से 3 दरिंदों ने किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी अरेस्ट

India-1stNews




बीकानेर: नाबालिग से 3 दरिंदों ने किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी अरेस्ट

बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में बरसिंहसर गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीसरे और मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, अब तीनों को दबोच लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 21 फरवरी को जिस नाबालिग लड़की के साथ तीन बदमाशों ने दुष्कर्म किया था, उनमें तीसरे और मुख्य आरोपी रेंवतराम पुत्र टीकूराम जाट उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर लिया है। रेंवतराम बज्जू तेजपुरा गांव का रहने वाला है। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने अपने पुलिस जाब्ते के साथ दो दिन से जगह-जगह दबिश देकर और टेक्निकल सपोर्ट के साथ रेंवतरात का पता लगाया।

स्कूल जाते वक्त उठाकर ले गए

आरोप है कि तीन बदमाशों ने मिलकर महज 14 साल की लड़की को स्कूल से घर जाते वक्त उठाकर ले गए। बोलेरो गाड़ी में दूर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के चौराहे पर छोड़ गए। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम स्वयं बच्ची से मिलने पीबीएम अस्पताल पहुंची थी, जहां उसका इलाज अभी भी चल रहा है। उसके पर्चा बयान के आधार पर ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उसका मेडिकल मुआयना भी करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562