Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विधायक डॉ. मेघवाल के प्रयास लाए रंग, साढ़े पांच करोड़ की लागत से 40 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण

India-1stNews




खाजूवाला विधायक डॉ. मेघवाल के प्रयास लाए रंग
 
साढ़े पांच करोड़ की लागत से 40 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण

बीकानेर, 22 फरवरी। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की 40 किलोमीटर सड़कें नवीनीकृत होंगी। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं। 
विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 6 बीडी रोड से चक 7/8 बीडी तक तथा एक केजेडी से 61 हैड तक 7- 7 किलोमीटर रोड के लिए 94.5-94.5 लाख, कालूवाला रोड से 28 bd तक 5 किलोमीटर रोड के लिए 67.5 लाख, 7 केएनडी रोड से केवाईडी तक 6.8 किलोमीटर रोड के लिए 13.5 लाख, 17 की पुली से केवाईडी तक 5 किलोमीटर रोड के लिए 67.5 लाख, 7 केएनडी रोड से 17 केवाइडी तक 1 किलोमीटर रोड के लिए 13.5 लाख, लूणखां रोड से लूणखां तथा नाल बड़ी से छोटी तक 1 किलोमीटर रोड के लिए 13.5-13.5 लाख तथा बदरासर से मेहरासर तक की 7 किलोमीटर के लिए 94.5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।  
विधायक डॉ. मेघवाल ने इन स्वीकृतियों के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का नवीनीकरण हो जाने से आमजन को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे तथा कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement