Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रेंज पुलिस की बड़ी कार्यवाई: अभियान के दौरान 678 अपराधियों को किया गया गिरफ़्तार

India-1stNews




रेंज पुलिस की बड़ी कार्यवाई: अभियान के दौरान 678 अपराधियों को किया गया गिरफ़्तार

बीकानेर। जिला पुलिस की ओर से कोटगेट थाना पुलिस द्वारा चलाएं गये दो दिवसीय विशेष अभियान में 16 गिरफ्तारियां की है। अभियान के तहत लोकल एवं स्पेशल एक्ट के दो प्रकरण,13 गिरफ्तारी वारंट,तीन गैरसायल को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किये गये है। वहीं आबकारी अधिनियम में 48 पव्वे देशी शराब व जुआ अधिनियम में 480 जुआ राशि सहित दो को पकड़ा है। दो दिवसीय इस अभियान के तहत थाना स्तर पर गठित 11 टीमों में 38 पुलिस अधिकारी व जवान द्वारा 50 स्थानों पर दबिश दी गई।

इनकी हुई गिरफ्तारी
थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि धोबीतलाई गली नं 11 निवासी 26 साल के यतिन्द्र गौड़,नायकों का मोहल्ला गोगागेट निवासी 23 साल के हनुमान नायक,बीदासर निवासी 26 साल के भुवनेश देवड़ा को धारा 151 के तहत पकड़ा गया। वहीं रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र से 30 साल के मुकेश वाल्मिकी को देशी शराब के 151 अवैध पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। तो डागा बिल्ड़िग के पास से 27 साल के हुसैन शेख को जुआ खेलते 480 रूपये के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की अन्य टीमों ने हरिजन बस्ती बड़ी गुवाड़ निवासी 21 वर्षीय सोनू वाल्मिकी,चौतीना कुंआ निवासी देवेन्द्र कौशिक,बड़ी जस्सोलाई निवासी 22 वर्षीय मुकेश वाल्मिकी,स्टेशन रोड निवासी 30 वर्षीय सुरेश आचार्य, वाल्मिकी बस्ती बड़ी गुवाड़ निवासी 27 वर्षीय बंटी सियोता,चोपड़ा बाड़ी निवासी 41 वर्षीय मनोज सोनी को गिरफ्तार किया। उधर गिरफ्तारी के भय से सात वारंटियों ने न्यायालय में समर्पण किया।

वहीं महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, ओमप्रकाश ने बताया कि रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को अपराधियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। इस दौरान सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से समन्वय स्थापित कर वांछित अपराधियों की सूची तैयार की गई थी। इस कार्रवाई में रेंज में कुल 678 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके लिए विशेष ऑपरेशन में रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 1372 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 341 टीमों ने कुल 1974 स्थानों पर दबिश दी थी।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 379 स्थाई वारन्टी,उद्घोषित अपराधी, मफरूर,गिरफ्तारी वारन्टी, वान्छित अपराधी पकड़े गए। इसी तरह आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती सहित जघन्य अपराधों में वांछित 99 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 10 वांछित ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बीकानेर के आठ इनामी अपराधी व जिला हनुमानगढ़़, अनूपगढ़़ के 01-01 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। सामान्य प्र्रकरणों में कुल 190 वां ंछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement