Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

वंदना सिंघवी बीकानेर की संभागीय आयुक्त तो नम्रता वृष्णि होंगी जिला कलेक्टर

India-1stNews


वंदना सिंघवी बीकानेर की संभागीय आयुक्त तो नम्रता वृष्णि होंगी जिला कलेक्टर 



बीकानेर। राजस्थान में आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची ने बीकानेर में बड़ा बदलाव कर दिया है। बीकानेर जिला कलेक्टर व संभागीय आयुक्त दोनों ही बदल दिए गए हैं। आईएएस नम्रता वृष्णि अब बीकानेर कलेक्टर होंगी। उन्हें वित्त(कर) विभाग राजस्थान के संयुक्त शासन सचिव पद से बीकानेर कलेक्टर लगाया गया है। वहीं बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल का तबादला उदयपुर हो गया है। वे अब खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्थान, उदयपुर के निदेशक होंगे। उल्लेखनीय है कि नम्रता वृष्णि 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं। 

वहीं बीकानेर संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया को कोटा संभागीय आयुक्त लगाया गया है। बीकानेर की नई संभागीय आयुक्त अब वंदना सिंघवी होंगी। 






Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562