Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: छत से गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

India-1stNews




बीकानेर: छत से गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार सुबह घर की छत पर खेलते- खेलते ढाई वर्षीय बालक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी शिव पुत्र रविप्रकाश सोनी सोमवार सुबह घर की छत पर दादा-दादी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे लहूलुहान हालत में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन जब बालक को लेकर ट्रोमा सेंटर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। इस पर दादा- दादी बिलख पड़े, वे जोर-जोर से विलाप करने लगी। तब वहां मौजूद स्टाफ व परिवार के लोगों ने संभाला।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562