Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: इस शॉपिंग मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार, पांच गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: इस शॉपिंग मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार, पांच गिरफ्तार

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में पुलिस की ओर से स्पा सेन्टर पर छापामारी की गई। बताया जा रहा है कि जोशीवाड़ा स्थित शॉपिंग मॉल के रेड रोज थाई स्पा सेन्टर पर पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई में सेन्टर संचालक सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि स्पॉ सेन्टर में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिली रही थी। जिसके बाद इसके चलते प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकडे,डीएसटी टीम ने स्पा पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। डीएसटी ने छापा मारकर मैनेजर व चार युवकों को काबू किया गया। मैनेजर की पहचान मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी राजेश विश्नोई के रुप में हुई है। आज अचानक कार्रवाई कर पुलिस दल द्वारा छापा मारा गया। जिससे एक बारगी भागमभाग मच गई। अचानक हुई इस कार्रवाई के कारण सड़क पर तमाशबिनों की भीड़ जुट गई। कार्यवाही में डीएसटी के कानदान, लखविंदर सिंह, अब्दुल सत्तार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562