Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आती-जाती महिलाओं पर कमेंट करते हैं पास, उत्पात से परेशान बुजुर्ग चढ़ा पानी की टंकी पर

India-1stNews




बीकानेर: आती-जाती महिलाओं पर कमेंट करते हैं पास, उत्पात से परेशान बुजुर्ग चढ़ा पानी की टंकी पर

बीकानेर। शराब ठेके पर हर रोज होने वाले उत्पात से परेशान एक 80 साल का बुजुर्ग पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामला जिले के नोखा उपखंड के गांव रोड़ा का है। जानकारी के अनुसार रोड़ा गांव में आबादी के बीच में शराब की दुकान को लेकर 80 साल के चंद्र सिंह राजपूत कई दिनों से विरोध कर रहे थे । चंद्र सिंह का कहना था कि ठेके वाली गली से अक्सर महिलाएं गुजरती है तथा दिनभर ठेके पर शराबी बैठे रहते हैं, जो आती-जाती महिलाओं पर कमेंट पास करते है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में मौखिक सूचना देने के बावजूद भी शराब ठेके को बंद नहीं किया गया । आज आक्रोशित चंद्र सिंह राजपूत पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर गांव सरपंच व कार्यवाहक थाना अधिकारी राजीव रॉयल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा चंद्र सिंह राजपूत को नीचे उतारने के लिए समझाइश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562