Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: संभागीय आयुक्त ने सैटेलाइट हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, गेट धब्बो से दागदार, नल में पानी नही, पार्किंग बेतरतीब मिलने पर नाराजगी जताई

India-1stNews




संभागीय आयुक्त ने सैटेलाइट हॉस्पिटल( जिला चिकित्सालय) का किया औचक निरीक्षण

दवा वितरण केंद्रों के काउंटर बढ़ाने, रंग रोगन करवाने, टूट-फूट ठीक करवाने के दिए निर्देश

ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थल पर गंदगी मिलने और पार्किंग व्यवस्था ख़राब मिलने पर जताई नाराजगी

अस्पताल के सामने टैक्सी स्टैंड को समझाइश के जरिए करवाया पीछे 




बीकानेर, 21 फरवरी। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने  बुधवार को जस्सूसर गेट स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल( जिला चिकित्सालय) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीमती सिंघवी ने अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण केन्द्र, ओपीडी रजिस्ट्रेशन स्थल समेत सभी जगहों का निरीक्षण किया। संभागीय आय़ुक्त ने ओपीडी रजिस्ट्रेशन स्थल पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। पूरे अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने अस्पताल में दीवारों और फर्नीचर पर रंग रोगन करवाने, टूट फूट को ठीक करवाने, फालतू सामान हटाने, सभी साइन बोर्ड ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ऐसी हों कि सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को फील गुड हो।     

दवा वितरण केन्द्र पर भीड़ होने और लंबी लंबी लाइन लगे होने पर संभागीय आयुक्त ने दवा वितरण केन्द्र के काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिेए। साथ ही कहा कि व्यवस्था इस प्रकार हो कि एक लाइन में 5-7 लोगों ही हों। लोगों को अनावश्यक रूप से ज्यादा समय खड़ा ना रहना पड़े। लोगों को धूप से बचने और बैठने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। अस्पताल पार्किंग बेतरतीब मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संभागीय आयुक्त ने पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के सामने टैक्सी स्टैंड होने से एंबुलेंस को आने जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए टैक्सी स्टैंड के सभी टैक्सी ड्राइवर को बुलाकर उनसे समझाइश कर स्टैंड को थोड़ा पीछे करवाया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल अधीक्षक अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ भूपेन्द्र तिवारी, डॉ गुलाब खत्री समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement