Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: शादियों का सीजन मोबाइल झपटमार एक्टिव, युवक से मोबाइल छीन कर भागे

India-1stNews





बीकानेर: शादियों का सीजन मोबाइल झपटमार एक्टिव, युवक से मोबाइल छीन कर भागे

बीकानेर। शहर में मोबाइल झपटमारों की वारदातें थम नहीं रही है। शादियों के सीजन में जहां देर रात तक सड़कों पर आवागमन को देखते हुए अब लोगों में भय का माहौल हो गया है। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से गश्त के दावे किये जा रहे है। जब मुख्य मार्गों पर भी इस तरह की वारदातें हो रही है ताजा मामला शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक से मोबाइल झपटकर भागने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक दिखाई भी दे रहे है। जो सड़क पर से एक जने का मोबाइल छीनकर तेज गति से तंग गली से निकलते नजर आ रहे है। इसको लेकर नयाशहर थाने में परिवाद भी पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार पुष्करणा भवन के पास मोबाइल पर बातचीत करते पैदल चल रहे युवक नवरतन व्यास से कुछ युवक मोबाइल झपट कर सामने की गली में तेज गति से निकल गये। हालांकि व्यास ने आसपास की गलियों में उन युवकों की तलाश भी की। किन्तु वे भाग छूटे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562