Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: स्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर: स्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन युवक गिरफ्तार

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के एक गांव में स्कूल छात्रा के साथ गैंगरेप करने और उसका वीडियो बनाने के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया था।

लड़की के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसकी लड़की स्कूल की आधी छुट्‌टी होने पर घर खाना खाने आई थी। वापस लौटते समय देवीलाल गोस्वामी उसे लिफ्ट देने के बहाने के अपनी बाइक पर ले गया। एक स्थान पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो युवकों अमर गिरी व घनश्याम गिरी ने उसका वीडियो भी बनाया। शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया। उसके बयान लिए। तीनों युवकों को पुलिस ने तुरंत डिटेन कर लिया था लेकिन बयान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अमर गिरी, घनश्याम गिरी और देवकरण गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। तीनों से सख्ती के साथ पूछताछ की गई।

तीनों युवकों की उम्र महज 18 से 24 साल के बीच है। देवकरण गिरी की उम्र महज 19 साल है जबकि अमर गिरी 24 साल का है। वहीं तीसरा आरोपी घनश्याम गिरी महज 18 साल का है। तीनों बालिग हैं। इस मामले में पुलिस आगे छानबीन कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562