Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:आधी रात को महिला की गले की चेन छीन कर भागे बदमाश

India-1stNews




बीकानेर:आधी रात को महिला की गले की चेन छीन कर भागे बदमाश

बीकानेर। बीकानेर में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें कम नही हो रही है।पुष्करणा सावे पर बीकानेर परकोटे में रात भर शादियों के कार्यक्रम चल रहे है जिसमे महिलाये लाखो के गहने पहने कर निकलती है ।लेकिन उनकी सुरक्षा राम भरोसे ही दिख रही है और बदमाश खुले आम वारदातों को अंजाम दे रहे है। मुरलीधर की तरफ जाने वाली रोड पर शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास विवेक बाल मन्दिर स्कूल के पास पुष्करणा समाज का युवक अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक पर जा रहा था तो भाटो के बास से युवको ने उनपर पत्थर फेके और गाली गलौच कर बातो में उलझाया इतने में ही दो बाइक सवार आये और महिला के गले से सोने की चेन तोड़ कर भाग गये।हालांकि थोड़ी दूरी पर ही पुलिस का जवान भी खड़ा था फिर भी बेखोफ बदमाशो ने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस उनके पीछे उनके बास में गयी है और उनकी खीज कर रही है लेकिन किसी का सुराग नही मिला।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562