Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईजी, एसपी के नेतृत्व में अवैध शराब से भरे हुए ट्रेलर को पकड़ा

India-1stNews





बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आईजी, एसपी के नेतृत्व में अवैध शराब से भरे हुए ट्रेलर को पकड़ा

बीकानेर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए की शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में पूगल, रणजीतपुरा पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम के नानुराम गोदारा को सूचना मिली थी कि एक ट्रक-ट्रेलर में पंजाब से ईटों के बीच छिपाकर शराब ले जाई जा रही है। जिस पर पुलिस टीम एक्टिव हुई और पूगल थाना क्षेत्र में नाकाबंदी गयी। नाकाबंदी के दौरान ट्रक ट्रेलर को एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी को रोका जो कि टीएन नम्बर की थी। पुलिस ने इसके बाद ट्रक ट्रेलर जो कि गुजरात नम्बर का था। उसे रोका और चैक किया तो ऊंपर ईंटें दिखाई दी। जिसके बाद ईंटों को हटाकर चैक किया तो उसमें अवैध अग्रेजी शराब मिली।

पुलिस ने अवैध रूप से शराब की तस्करी की जांच में पाया की गाड़ी में रॉयल स्टेज, रॉयल चैलेंज, मेकडोल सहित विभिन्न ब्रांड के 840 कार्टून जब्त किए गए है। पुलिस ने गाड़ी को एस्कार्ट कर रहे वाहन के चालक नारायण राम के पास से 2 डायरिया भी जब्त की है। जिनमें करोड़ों के लेनदेने का हिसाब है। पुलिस ने इस सम्बंध में भी आरोपी से पुछताछ कर रही है।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement