Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

India-1stNews




गंगाशहर: बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में सोमवार देर शाम बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को आसपास मौजूद लोगों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां हादसे में घायल देवाराम ने इलाज के दौरान दम तोड दिया वहीं इस सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र का पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम दोनों युवक किसी काम से बाइक से बीकानेर की तरफ आ रहे थे।

रिद्धि सिद्धि भवन के पास एक कार ने देवाराम की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद देवाराम और उसका दोस्त सड़क पर गिर गए आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दौराने इलाज देवाराम की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल देवेन्द्र का इलाज जारी है। इस हादसे में मृतक देवाराम के परिजनों ने कार चालक पर गफलत से वाहन चलाने का मामला दर्ज कराया है। वहीं गंगाशहर थाना पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement