Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजस्थान बजट में फिर वंचित रहा बीकानेर ! ऐसी घोषणा जैसे ऊंट के मुँह में जीरा

India-1stNews




इस सरकार में भी हर बार की तरह फिर वंचित रहा बीकानेर :- हेमंत कातेला

बीकानेर। राजस्थान बजट में फिर वंचित रहा बीकानेर ! ऐसी घोषणा जैसे ऊंट के मुँह में जीरा हर बार की तरह बीकानेर जिले को कुछ खास नहीं मिला बीकानेर के विकास के लिए कुछ खास बजट नहीं मिला।

कोई बड़ी घोषणा नहीं

इसके अलावा बीकानेर में कोई अन्य बड़ी घोषणा नहीं की गई है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा नहीं है। चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर बजट भाषण में जो घोषणाएं समूचे राज्य के लिए हैं, उसका लाभ बीकानेर को भी मिलेगा।

अंडर ब्रिज या एलिवेटेड का जिक्र नहीं

बीकानेर की सबसे बड़ी रेलवे क्रासिंग समस्या को लेकर भी बजट भाषण में कुछ नहीं कहा गया है। बीकानेर के कोटगेट व केईएम रोड पर अंडर पास बनाने का बजट पूर्व सरकार ने जारी किया था लेकिन भाजपा सरकार के बजट में ऐसा कोई प्रावधान नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में फिलहाल रेलवे क्रासिंग समस्या पर सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं हुआ है।

बीकानेर में अटल इनोवेशन स्टूडियो एंड एक्सेलेटर की स्थापना करने जा रही है। इस केंद्र की स्थापना से युवाओं को सर्वाधिक फायदा होगा। इस सेंटर पर स्टूडेंट्स के साथ ही अन्य यूथ भी मल्टीमीडिया सेंटर का लाभ ले सकेंगे। इसका मूल उद्देश्य स्टूडेंट्स को नए जमाने के साथ जोड़ने का है। इसके अलावा रोबोटिक्स फेब लैब की स्थापना होगी। मल्टी मीडिया की सुविधाएं भी इसमें होंगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement