Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक को घर बुलाकर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर नगदी गहनें हड़पे

India-1stNews





बीकानेर: युवक को घर बुलाकर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर नगदी गहनें हड़पे 

बीकानेर। युवक को घर बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मुक्ता प्रसाद थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खारा निवासी दीनदयाल सोनी ने पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया है कि फूसी नायक, ओमप्रकाश सोनी, जीतू सुधार और पृथ्वीराज चारण ने षडयंत्र पूर्वक उसे घर बुलाकर वीडियो बनाया व ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने परिवादी से 2 लाख रुपए नगदी व गहने भी हड़प लिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562