Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, महिला सहित चार लोगों खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, महिला सहित चार लोगों खिलाफ मामला दर्ज

युवक ने अपने कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक के पिता ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं सहित चार लोग उसे लंबे टाइम से परेशान कर रहे थे। पिता ने सुसाइड के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

घटना बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके के जस्सूसर गेट की है। शिक्षा विभाग से रिटायर रमेश पांडिया ने रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे दिनेश पांडिया को कुछ लोग परेशान कर रहे थे। जिसमें दो महिलाएं ज्योति सोनी और देवकी सोनी भी शामिल है।

देवकी सोनी के पति महावीर सोनी को भी नामजद कराया गया है। ये तीनों एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा जस्सूसर गेट पर ही रहने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू जोशी को भी नामजद किया गया है।

पिता ने बताया कि इन चारों ने मिलकर बेटे पर इतना दबाव डाला कि उसने मंगलवार शाम को घर के ही एक कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मामले की जांच सुभाषचंद को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562