Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: खून से लथपथ युवक पहुंचा ट्रोमा सेंटर, हुई मौत...पुलिस कन्फ्यूज, हत्या या हादसा

India-1stNews




बीकानेर: खून से लथपथ युवक पहुंचा ट्रोमा सेंटर, हुई मौत...पुलिस कन्फ्यूज, हत्या या हादसा

बीकानेर। जसरासर थाना इलाके के साजनवासी गांव से शुक्रवार देर रात को एक युवक को गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। युवक की पहचान साजनवासी निवासी मुनीराम (30) पुत्र जेठाराम जाट के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत में उसका भाई अरुण व अन्य लोग लेकर आए थे। ट्रोमा सेंटर के कार्मिकों ने पीबीएम चौकी में वारदात की सूचना दी। तब प्रभारी हवलदार साहबराम ट्रोमा सेंटर पहुंचे।

पुरानी रंजिश बताई

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई अरुण ने बताया कि उसका भाई गांव की गुवाड़ से गुजर रहा था, तब पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने सिर पर लाठी से वार किया, जिससे मुनीराम की मौत हुई है। अरुण ने बताया कि उसके ही निकट रिश्तेदारों ने उसके भाई मुनीराम पर हमला किया। सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी। युवक की हत्या की सूचना के बाद पुलिस उसे घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाने वालों से पूछताछ करने में जुटी। इस दौरान अलग-अलग बयानों से पुलिस उलझन में फंसी रही। उन्हें किसी ने बाइक स्लिप होने की जानकारी दी, तो कोई दूसरे कारण बताता रहा।

जैसी रिपोर्ट देंगे, कार्रवाई होगी

एक युवक की मौत हुई है। हत्या है या हादसा, इसकी तहकीकात के लिए जसरासर एसएचओ मौके पर हैं। मैं खुद जा रहा हूं। फिलहाल परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। परिजन जैसी रिपोर्ट देंगे कार्रवाई करेंगे। - संजय बोथरा, नोखा सीओ

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement