Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में चोरी की वारदात, खेल प्रतियोगिता का समान ही चुरा ले गए

India-1stNews




गंगाशहर में चोरी की वारदात, खेल प्रतियोगिता का समान ही चुरा ले गए

बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाका स्थित धरणीधर खेल मैदान में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें लाखों रुपए का सामान अज्ञात चुरा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मैदान पर पिछले तीन दिनों से पुष्करणा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें लाउड स्पीकर सहित अन्य सामान पड़ा था। जो देर रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। जब सुबह आयोजक मैदान पर आए तो वह यह देख अवाक रह गए और तत्काल थाना पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि लाउडस्पीकर के अलावा और क्या सामान चोरी हुआ है। फिर भी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी हुए सामान और अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चोरी की इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562