Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक को आशिकी करनी पड़ी महंगी, रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

India-1stNews




बीकानेर: युवक को आशिकी करनी पड़ी महंगी, रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

बीकानेर। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की जमकर पिटाई हो गई। जानकारी के अनुसार एक युवती से मिलने पहुंचे युवक को गांव के लड़कों ने धर दबोचा तथा जमकर जूत्तमजार की। मामला महाजन थाना क्षेत्र के सुई गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मारपीट की इस घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल मारपीट का यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद परिजनों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562