Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नहर में एक ही दिन में तीन शव मिले

India-1stNews




बीकानेर: नहर में एक ही दिन में तीन शव मिले

बीकानेर। खाजूवाला के दंतौर क्षेत्र की नहर में मंगलवार को तीन लोगों के शव मिले हैं। याद रहे एक शव मंगलवार सुबह मिला जबकि दो अन्य शव मंगलवार को शाम को मिले है। तीनों शव खाजूवाला की मोर्चरी में रखे गए हैं जहाँ इनकी शिनाख्त अब तक नहीं हुई है।पुलिस के अनुसार तैरते मिले शव में तीनों की उम्र पचास साल के आसपास है। तीनों ही शव 2-3 दिन पुराने हैं। माना जा रहा है कि इंदिरा गांधी नहर के श्रीगंगानगर साइड में ये लोग गिरे हैं, वही से बहते हुए आगे आ गए थे। तीनों शव मोर्चरी में रखे हैं और इनकी फोटो जारी करके शिनाख्त के लिए अपील की है। श्री गंगानगर के पुलिस थानों को भी ये फोटो भेजे गए हैं। सुबह एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त होती इससे पहले ही दो और शव मिल गये। अभी ये तय नहीं हुआ कि ये तीनों सुसाइड, एक्सीडेंट या फिर मर्डर से आये हैं। तीनों के शव पर कोई चोट या मर्डर के निशान नहीं है। तीनों का आपस में कोई संबंध है या नहीं। ये तीनों शव केएचएल नहर में मिले हैं। दंतौर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल मौके पर पहुँच गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement