Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विशाल पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक गोष्ठी दुलचासर में आयोजित

India-1stNews




विशाल पशु चिकित्सा शिविर एवं पशुपालक गोष्ठी दुलचासर में आयोजित 

बीकानेर।  पशुपालन विभाग द्वारा दुलचासर क्षेत्र में राजुवास के साथ संयुक्त रूप से पशु विशाल पशु चिकत्सा शिविर (श्री गोपाल गौशाला विकास प्रबंधक समिति गौशाला प्रांगण में) का आयोजन किया गया। जंहा पशुपालन विभाग बीकानेर के संयुक्त निदेशक डॉ. एस. पी. जोशी द्वारा गौशाला संरक्षण, संवर्धन व प्रबंधन की जानकारी दी गयी। डॉ. उत्तम भाटी द्वारा पशुओं में विभिन्न टीकाकरण की जानकारी दी गयी। राजुवास के टीम प्रभारी डॉ. एस. के. झिरवाल (सर्जरी) द्वारा  गाय में होने वाले चटकन, योक गाल, ऊंट के सेडल गाल, घोड़ी में लेमनेश, तथा इत्यादि बीमारियों का उपचार किया गया। डॉ. जे. पी. कच्छावा (मेडिसिन विभाग) द्वारा कमजोर जर्मन शेफर्ड श्वान, असिड़ोसिस, मैस्टाइटिस जैसे रोगों से ग्रसित पशुओं का उपचार किया गया। डॉ. अशोक खिचड़ (पशु प्रजनन विभाग) द्वारा बाँझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार व गर्भ परिक्षण किया गया। वंही डॉ. पी. के. पिलानिया (पशु परजीवी विभाग) द्वारा त्वचा सम्बन्धी रोगों से ग्रसित ऊँटों के सेम्पल लिये गये व उपचार भी किया गया। इस विशाल शिविर में सहयोग में राजुवास की क्लिनिकल टीम के सभी छात्रों के साथ ही पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी सुश्री ममता कुमारी, श्री कानाराम यादव, श्री ओमप्रकाश डेलू  ने भी सहयोग किया। ग्राम दुलचासर के सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम जी महिया, छगनलाल जी मुंधड़ा, भंवरलाल जी मुंधड़ा, पूरखचंद जी मुंधड़ा, मुरली मुंधड़ा, राजूजी मुंधड़ा ने पशुपालन विभाग व राजुवास की समस्त टीम का आभार व्यक्त किया । राजकीय प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सालय के प्रभारी डॉ. सुभाष घारू ने आये गये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement