Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

थाने में युवती से अभद्रता मामला: एसपी ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल दोनों को सेवा से किया बर्खास्त

India-1stNews




थाने में युवती से अभद्रता मामला: एसपी तेजस्वनी गौतम ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल दोनों को सेवा से किया बर्खास्त

बीकानेर। युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने दो पुलिसकर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। जानकारी के अनुसार नोखा थाने के हैड कानि सागरमल व कानि विक्रम सिंह को मामले में दोषी मानते हुए राजकीय सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। गौरतलब रहे कि शनिवार रात को छेड़छाड़ की घटना की परिवाद देने पहुंची एक युवती के साथ वहां ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की तरफ से गलत व्यवहार करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद एसपी स्वयं नोखा पहुंची और पूरी पड़ताल की। जांच में दोनों पुलिसकर्मी दोषी पाएं गये। जिसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किये। इस मामले में थानाधिकारी आलोक सिंह को लाइन हाजिर किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सख्त हिदायतें दी कि अच्छा काम करने पर दो गुना रिवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं बुरा काम करने पर सजा तीन गुना होगा। उन्होंने कहा कि नोखा थाने में एक महिला परिवादी के साथ हुई इस प्रकार की घटना के कारण पूरे बीकानेर जिले की पुलिस की कार्य शैली पर धब्बा लगा है।

तेजस्वनी गौतम ने कहा कि मीडिया में यह खबरें पूरे राजस्थान में सुर्खियों के साथ चर्चा का विषय बनी हुई है। एसपी ने कहा उन्हें उनकी चॉइस पर यहां लगाया गया है। यदि वह अच्छा काम नहीं करते हैं तो उन्हें दंतौर और खाजूवाला भी भेजने में देर नहीं करेगी। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562