Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर, चार बच्चे हुए घायल, एक ही परिवार की तीन बहिनें हुई घायल

India-1stNews




स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर, चार बच्चे हुए घायल, एक ही परिवार की तीन बहिनें हुई घायल

बीकानेर। शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल स्कूलों बच्चों से भरी एक वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। शहर के करमीसर तिराहे के चुंगी नाके पर स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए खड़ी इस वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार आर्यन स्कूल बच्चों की वैन करमीसर मोड से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। आर्यन स्कूल के अमित व्यास ने बताया कि जिस समय स्कूल वैन बच्चों को लेकर आ रही थी उसी वक्त ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और घटना में तीन-चार बच्चों को मामूली चोट आई है जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है और उन्हें घर भेज दिया गया है वहीं घटना के वक्त वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे।

ट्रक छोड़कर भाग चालक

घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़कर फरार हो गया फिलहाल ट्रक मौके पर ही खड़ा है और पुलिस को भी सूचना दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562