Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: घर पर माची लगाकर कर रहा था काम, नीचे गिरने से हुआ घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा

India-1stNews




गंगाशहर: घर पर माची लगाकर कर रहा था काम, नीचे गिरने से हुआ घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में स्थित एक घर में मजदूरी कर रहा युवक काफी ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने नयाशहर थाना में इस संबंध में मर्ग दर्ज कराई गई है।

गंगाशहर में रहने वाले रामचंद्र सांखला ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा श्रीरामसर निवासी श्याम सांखला भाटोलाई तलाई के पास एक घर में काम कर रहा था। दीवार से पर काम करने के लिए माची लगाई गई। इसी पर बैठकर वो काम कर रहा था। अचानक माची का रस्सा टूटने से श्याम ऊपर से नीचे गिर गया। उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। 21 साल के श्याम को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। उसकी हालत में पिछले दिनों में कोई खास सुधार नहीं हो पाया था। इस बीच बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद चाचा ने नयाशहर थाने में मर्ग दर्ज कराई है। आरोप है कि श्रमिक की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे, जिससे वो नीचे गया। मामले की जांच थानाधिकारी गोविन्द लाल व्यास को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement