Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रजिस्ट्री नहीं होने से है परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

India-1stNews




बीकानेर: रजिस्ट्री नहीं होने से है परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

बीकानेर। नोखा में टंकी पर चढ़ने का रिवाज बनता चला जा रहा है। मंगलवार को नोखा तहसीलदार से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। एसडीएम ने शाम को जब रजिस्ट्री की विज्ञप्ति जारी की। तब करीब शाम को साढ़े छह बजे युवक टंकी से उतरा। युवक करीब 4.30 घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा।

नोखा के मोहनपुरा निवासी चेनाराम रेगर मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ कर तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। जिसने बताया कि वो अपनी जमीन सम्बन्धित रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान है। मोहनपुरा स्थित पानी की टंकी पर बैठे चेनाराम ने आरोप लगाया कि तहसीलदार प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए रिश्वत मांग रहा है। उसकी चार माह से जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो रही है। सूचना मिलने मौके पर एम्बुलेंस व पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। इसके बाद शाम को एसडीएम की कार्रवाई के बाद युवक को उतार लिया गया। ज्ञात रहे 2 दिन पहले भी रोड़ा गांव में एक बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर गांव में स्थित पेयजल टंकी पर चढ़ा गया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement