Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पानी का अवैध कनेक्शन काटने गई जलदाय विभाग की टीम से अभद्रता,पुलिस बुलानी पड़ी, ढाई लाख की बकाया वसूली

India-1stNews




बीकानेर: पानी का अवैध कनेक्शन काटने गई जलदाय विभाग की टीम से अभद्रता,पुलिस बुलानी पड़ी, ढाई लाख की बकाया वसूली

बीकानेर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन काटने गई विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों को लोगों के भारी विरोध को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। जानकारी के अनुसार जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी बल्लभ गार्डन इलाके में अवेध कनेक्शन काटने गई थी, कनेक्शन काटने गई टीम को मोहल्ले वासियों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद जलदाय विभाग की टीम ने जेएनवीसी थाने में इसकी सूचना दी इसके बाद इलाके में पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पानी का कनेक्शन काटे जा सके।प्राप्त जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग की टीम बल्लभ गार्डन इलाके में अवैध जल कनेक्शन काटने पहुंची थी इस इलाके में अवैध जल कनेक्शन की भरमार है। इस कारण यहां आए दिन पेयजल की समस्या बनी रहती है। ऐसे में जब विभाग की टीम कनेक्शन काटने पहुंची तो मोहल्ले वासियों ने टीम को घेर कर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। बढ़ते विरोध को देखकर विभाग कर्मियों ने इसकी सूचना जेएनवीसी थाने में दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में इन अवैध कनेक्शन को काटा जा सका।

पीएचईडी के उत्पादन वितरण राजस्व उपखण्ड (नवम) ने की ढाई लाख की बकाया राजस्व वसूली

 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उत्पादन वितरण राजस्व उपखण्ड (नवम) की टीम द्वारा पानी के बकाया राजस्व की वसूली की कार्यवाही लगातार जारी है। गत दो दिनों में विभाग की टीम ने पुरानी गिन्नाणी, गोल माता जी मंदिर, रावतों का मोहल्ला, जूनागढ़ के पीछे आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर बकाया राजस्व वसूली की। सहायक अभियंता जितेन्द्र सिंह बैंस ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया लंबे समय से चल रहा है और जिनके द्वारा बकाया राजस्व जमा नहीं करवाया जा रहा है, उन उपभोक्ताओं का चिन्हित कर लिया गया है। इनके विरुद्ध पीडीआर एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत गुरुवार तक 2.5 लाख रूपए की बकाया राशि वसूल की जा चुकी है। कार्यवाही करने वाली टीम में कनिष्ठ अभियंता राजस्व अंजू बाला, उपखण्ड कैशियर (उपभोक्ता) पवन सारस्वत, ओम प्रकाश देवड़ा राजेश पंवार, देवी सिंह उदासर, आशा राम सुथार, चुन्नी सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562