Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

युवाओं को हथियार रखने का शौक, चार युवक गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

India-1stNews




युवाओं को हथियार रखने का शौक, चार युवक गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

बीकानेर में युवाओं को हथियार रखने का शौक भारी पड़ रहा है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार करके दो हथियार जब्त किए हैं। इन युवकों की उम्र महज बीस से 28 साल के बीच है। तीनों को अब अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड में हथियार रखने वाले और युवकों के बारे में सख्ती से पूछताछ हो रही है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत बीकानेर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नापासर थानाधिकारी ने भारत माला प्रोजेक्ट के पास नाकाबंदी की और वाहनों की चैकिंग शुरू की। इसी दौरान एक कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ शुरू की गई। इस कार से पुलिस को एक देशी पिस्टल बरामद की गई। इसके अलावा एक युवक के पैरों में पहने मोजे से जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने एक पिस्टल और मैग्जीन के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद किए। कार में सवार अजायब सिंह, रामकुमार और तरसेम मजबी सिख को गिरफ्तार किया। तीनों हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं। तीनों युवक यहां किस वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे, इसकी पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी संदीप कुमार के अलावा कांस्टेबल बलवान, सुमित कुमार, सुरेंद्र और सीताराम शामिल थे।

जसरासर में टोपीदार बंदूक सहित एक गिरफ्तार

उधर जसरासर में भी पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक (मजल लोडिंग गन) सहित एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह राजपूत उम्र बीस साल को गिरफ्तार किया है। ये नागौर के सुरपालिया का रहने वाला है। वो बंदूक लेकर जसरासर के आसपास क्यों घूम रहा था? इसकी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement