Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

डाॅ. मेघना शर्मा एमजीएस यूनिवर्सिटी की डीन स्टूडेंट वेलफेयर मनोनीत

India-1stNews





डाॅ. मेघना शर्मा एमजीएस यूनिवर्सिटी की डीन स्टूडेंट वेलफेयर मनोनीत

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में सेन्टर्स एवं सेल के पुनर्गठन के तहत इतिहास विभाग की डाॅ. मेघना शर्मा को अधिष्ठाता, छात्र कल्याण की ज़िम्मेदारी प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट वेलफेयर का पद इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इसके तहत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन हेतु डीन डाॅ. मेघना शर्मा द्वारा कार्य किया जाएगा। 

शनिवार 03 फरवरी को डाॅ. मेघना शर्मा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही विद्यार्थियों की बहु-प्रतीक्षित मांगो के संबंध में सह अधिष्ठाता डाॅ. प्रभुदान चारण से चर्चा कर परिसर में अध्ययनरत  विद्यार्थियों की समय पर मांग पूरा करने और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई। डाॅ. शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में उनके कल्याण के लिए अनेकानेक योजनाएं प्रारम्भ की जाएगी और उनकोे शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डाॅ. मेघना शर्मा को इस पद के साथ-साथ डाइरेक्टर, संग्रहालय व प्रलेखन केन्द्र का दायित्व भी दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement