Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: एक पास 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, तो दूसरे के पास एक किलों अफीम दूध, दोनों गिरफ्तार

India-1stNews




गंगाशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: एक पास 100 ग्राम एमडी ड्रग्स, तो दूसरे के पास एक किलों अफीम दूध, दोनों गिरफ्तार

बीकानेर। पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ की अवैध बिक्री करने और अवैध मादक पदार्थों को अवैध तरीके से रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्ष तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में आज पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से पुलिस ने 100 ग्राम एमडी ड्रग्स एक किलो अफीम का दूध जब्त किया है। एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में मादक पदार्थों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाशहर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एमडी, अफीम बेचने का कार्य कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नोखा रोड बस स्टैंड के पास दबिश देकर ओमप्रकाश विश्नोई, शिवराज विश्नोई को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास सौ ग्राम एक किलो अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त एमडी ड्रग, अफीम के दूध की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement