Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का ईनामी एमडीएमए तस्कर

India-1stNews


गंगाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का ईनामी एमडीएमए तस्कर

बीकानेर। उपनगर गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए पाउडर में वांछित ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। जो वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। आरोपी पर दस हजार रूपये का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने गेमनारोड स्थित ओम कृष्णा गौशाला के पास से कुदसू निवासी 21 वर्षीय दिनेश विश्नोई को पकड़ा है। दिनेश 27 ग्राम अवैध एमडी पाउडर की तस्करी के आरोप में 22 जुलाई से फरार चल रहा था। दिनेश को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक समरवीर सिंह,कानि रघुवीरदान, गौरव, महेन्द्र, सीताराम,मुखराम,सुरेन्द्र शामिल रहे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से ड्रग्स तस्करी के मामले में कड़ी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562