Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक का मोबाइल छीन कर बाइक सवार फ़रार

India-1stNews




बीकानेर: युवक का मोबाइल छीन कर बाइक सवार फ़रार

बीकानेर। शहर में मोबाइल छिनकर भागने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आएं दिन किसी न किसी क्षेत्र में बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे है। नयाशहर थाना इलाके के कोठारी अस्पताल के पास से एक युवक का मोबाइल छिनकर भागने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। सोनगिरी कुआं क्षेत्र निवासी विजय कुमार पारीक ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह दोपहर 12 बजे के करीब कोठारी अस्पताल के पास से अपने घर पर मोबाइल से बात करते आ रहा था कि इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छिन फरार हो गये। वो चिल्लाते इससे पहले वे आसपास की गलियों से रफुचक्कर हो चुके थे। गौरतलब रहे कि पिछले माह भी इसी क्षेत्र से एक जने से दो युवक मोबाइल झपटकर फरार हुए थे। फिलहाल पुलिस ने रपट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले है और लूटरों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562