Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 12वीं की परीक्षा में भी डमी परीक्षार्थी, गिरफ्तार आरोपी दे चुका है दो पेपर

India-1stNews





बीकानेर: 12वीं की परीक्षा में भी डमी परीक्षार्थी, गिरफ्तार आरोपी दे चुका है दो पेपर

बीकानेर। पूगल एरिया के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान डमी स्टूडेंट पकड़ा गया। बारहवीं की परीक्षा के दौरान मूल कैंडिडेट की जगह दूसरा ही युवक परीक्षा दे रहा था। शक होने पर उससे पूछताछ की गई और बाद में पुलिस को बुलाया गया। पूगल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि पहलवान का बेरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस दौरान सवाई राम के नाम से एग्जाम दे रहे कैंडिडेट पर टीचर्स को शक हो गया। इस पर उससे पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सख्ती से पूछताछ की और डॉक्युमेंट्स चैक किए तो पता चला कि एग्जाम दे रहा युवक सवाई राम नहीं था। उसकी जगह एग्जाम दे रहा युवक विष्णु बिश्नोई था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। अब सवाईराम की भी तलाश की जा रही है कि उसने परीक्षा के लिए विष्णु को क्यों भेज दिया? अभी ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों के बीच कितने रुपए में डील हुई है।

दो पेपर दे चुका है

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की इस परीक्षा के दो पेपर पहले हो चुके हैं। इन दो पेपर में भी सवाईराम की जगह विष्णु बिश्नोई ही बैठा था। तीसरे पेपर में स्कूल टीचर्स को शक हो गया। माना जा रहा है कि किसी ने इसकी गुप्त शिकायत भी की थी, जिसके बाद सवाई राम की जगह परीक्षा दे रहे इस युवक पर नजर रखी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562