Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: होली पर हुडदंग करने वाले 12 जनों को किया गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

India-1stNews




बीकानेर: होली पर हुडदंग करने वाले 12 जनों को किया गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

बीकानेर में होली के दिन जगह-जगह हुडदंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती रही। सदर पुलिस ने बारह जनों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक स्कोर्पियो और एक कार सहित तीन वाहन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सर्वोदय बस्ती का उमेश मेघवाल, पुरानी गिन्नाणी का श्रवण मेहरा, रोशनी घर चौराहे का आमीन अली, मजीद अली, साहित अली और श्याम सुंदर मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा रानीसर बास में रहने वाले विनोद माली, पुरानी गिन्नाणी के हितेश गहलोत, मुक्ता प्रसाद नगर के करण मदान, चौतीना कुआ क्षेत्र निवासी विजय कुमार कश्यप, दर्शन केवल और निकसाई रेगवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसमें विजय कुमार कश्यप, दर्शन केवल और निकसाई मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले नहीं है और यहां मजदूरी के लिए आए हुए हैं। विजय और निकसाई दोनों उत्तरप्रदेश के हैं जबकि दर्शन केवल मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला है।

हुडदंगियों की गिरफ्तारी के समय पुलिस को इनके कब्जे से एक स्कोर्पियो भी बरामद हुई है। जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा एक कार और अन्य वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562