Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर पीबीएम के 16 नम्बर ओपीडी में नर्सिंग कर्मियों ने खेली होली, वीडियो वायरल, जांच शुरू

India-1stNews




बीकानेर पीबीएम के 16 नम्बर ओपीडी में नर्सिंग कर्मियों ने खेली होली, वीडियो वायरल, जांच शुरू

बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के 16 नंबर आउटडोर में नर्सिंग कर्मियों का होली खेलना महंगा पड़ गया है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

रविवार को आउटडोर समाप्त होने के बाद नर्सिंग कर्मचारी ने आउटडोर परिसर में ही जमकर होली खेली। म्यूजिक बजा कर डांस किया। इसमें 16 नंबर आउटडोर में सर्जरी और मेडिसिन विभाग के नर्सिंग कर्मचारी शामिल थे। होली का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। दरअसल इस दौरान वहां के रजिस्टर भी रंग गिरने से खराब हो गए।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सर्जरी विभाग के हेड डॉक्टर सलीम को जांच क्या देश दिए हैं। डॉ सलीम ने बताया कि इस सम्बन्ध में मैट्रन से रिपोर्ट मांगी गई है। उन सभी नर्सिंग कर्मियों के नाम मांगे हैं जिन्होंने ओपीडी में होली खेली। डॉक्टर सलीम ने बताया ओपीडी में होली खेलने गलत है। बाहर परिसर में होली खेल सकते थे। जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562